स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की सोलन में प्रैस वार्ता

सोलन भारत केसरी टीवी 29 अप्रैल

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय नागरिकों की नृशंस एवं कायरतापूर्ण हत्या पूरे देश के लिए दुःख का क्षण है और पूरा देश इस कायर कृत्य की निंदा कर रहा है।

Advertisement


डॉ. शांडिल आज सोलन में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है

Advertisement

ताकि पहलगाम आंतकवाद हमले पर विचार-विमर्श कर पूरे देश की ओर से समुचित उत्तर दिया जा सके।
डॉ. शांडिल ने कहा कि ऐसे हमले हमें यह याद दिलाते हैं कि राष्ट्र हित में अपने नागरिकों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ग्राम रक्षा समितियों के बेहतर उपयोग पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार पूरी तरह केन्द्र के साथ है और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सजग है।

Advertisement

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और वित्तीय दुश्वारियों के बावजूद भी विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर तकनीक को उचित स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में इस वर्ष सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और 69 नागरिक अस्पतालों, क्षेत्रीय अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आधुनिक मशीनें स्थापित करने पर 1730 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित विभिन्न अन्य अस्पतालों में एम.आर.आई. मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। आई.जी.एम.सी. शिमला में पेट स्कैन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के खाली पड़े पद भरे जा रहे हैं।

डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है और अब तक निर्माण कार्य पर 62 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 11 माह की अवधि में इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी पात्र व्यक्तियों तक सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की पहुंच बनाने के लिए कृत संकल्प है। गत दिवस ही मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को अपने घर से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए ई-कल्याण पोर्टल का प्रयोग किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए सामाजिक सुरक्षा एक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि पात्र व्यक्तियों को बिना देरी के सुविधा एवं धनराशि प्राप्त हो।

डॉ. शांडिल ने कहा कि गत वर्ष प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 1410 करोड़ रुपए खर्च कर 08 लाख 24 हजार 928 लोगों को लाभ दिया गया। इस वर्ष 37 हजार नए पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाने पर अतिरिक्त 67 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में गत दो वर्ष से अधिक के कार्यकाल में 172 करोड़ रुपए व्यय कर 51570 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य कल्याण योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है।

उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए और पूर्व की भांति प्रदेश सरकार को उचित फीडबैक देते रहें ताकि सकारात्मक बदलाव किए जा सकंे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000