बाप रे…बेटी के संदेह पर कब्र खोदकर निकाली गई 17 बच्चों की मां की लाश – भारत केसरी टीवी

बाप रे…बेटी के संदेह पर कब्र खोदकर निकाली गई 17 बच्चों की मां की लाश

पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक संदेहास्पद परिस्थितियों में महिला की मौत का मामला सामने आया है। गांव पलड़ी में 3 दिन पहले दफनाई गई एक महिला की लाश को आज कब्र से निकाला गया।

Advertisement

शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन अब महिला की बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक महिला का नाम सलामती शेख था। उनकी बेटी विनोद ने बताया कि 2 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी मां की आग लगने से मौत हो गई है। जब वे गांव पहुंचीं तो देखा कि उनकी मां का आधा शरीर जल चुका था। कमरे में भी आग लगने के निशान थे।

Advertisement

शुरुआत में बिनोद ने सोचा कि यह एक हादसा हो सकता है क्योंकि उनकी मां बीड़ी पीती थी और हार्ट की पेशेंट भी थी। लेकिन बाद में जब उन्हें अपनी मां का मोबाइल और आभूषण गायब मिले तो उन्हें शक हुआ।

Advertisement

उन्होंने देखा कि उनकी मां के सिर पर चोट का निशान था और कमरे में खून के धब्बे भी थे। बिनोद ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

Advertisement

थाना इसराना पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतक महिला की बेटी बिनोद ने बताया कि उनकी मां के 17 बच्चे हुए थे, लेकिन वह अकेली बची हुई थी। बाकी सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मां की हत्या की सच्चाई जाननी है और दोषी को सजा दिलाना चाहते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000