लाहौल की पहाड़ियों में बर्फबारी से गिरा पारा, पुलिस ने इस जगह से हटाई अस्थाई चौकी – भारत केसरी टीवी

लाहौल की पहाड़ियों में बर्फबारी से गिरा पारा, पुलिस ने इस जगह से हटाई अस्थाई चौकी

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से मौसम खराब चल रहा है. प्रदेश की ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है जिससे लाहौल घाटी का तापमान अब कम होने लगा है।

Advertisement

पुलिस ने जारी की सूचना
हिमपात होने के साथ ही घाटी में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। पुलिस ने चंद्रताल झील के पास अस्थाई चौकी को बंद कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने सैलानियों से आग्रह किया है कि वह जब भी कोकसर से स्पीति की ओर जाएं तो मौसम की स्थिति का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस पूरे सड़क मार्ग में कहीं पर भी मोबाइल सिग्नल नहीं है।

Advertisement

इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गौर रहे कि अब घाटी में कभी भी बर्फबारी हो सकती है जिसके चलते ऊंचाई वाले दर्रे वाहनों की आवाजही के लिए अवरुद्ध हो जाते हैं।

Advertisement

गर्मियों में सैलानियों की सुविधा के लिए लाहौल-स्पीति पुलिस ने चंद्रताल में अस्थाई चौकी स्थापित की जाती है और यहां से गुजरने वाले वाहनों का डाटा तैयार किया जाता है. अब तापमान कम होने के चलते पुलिस ने अस्थाई चौकी को बंद कर दिया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000