Himachal: गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट व शिकारे के बाद अब पर्यटक उठा सकेंगे पैरासेलिंग का आनंद – भारत केसरी टीवी

Himachal: गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट व शिकारे के बाद अब पर्यटक उठा सकेंगे पैरासेलिंग का आनंद

गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट व शिकारे के बाद अब पर्यटक व स्थानीय लोग पैरासेलिंग का आनंद भी उठा सकेंगे। जिला प्रशासन ने दिल्ली की एक कंपनी को गोबिंद सागर झील में ट्रायल के तौर पर पैरासेलिंग शुरू करने के लिए आमंत्रित किया है। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के तहत क्रूज शेप्ड मोटरबोट व शिकारे शुरू किए हैं। इसी कड़ी में अब जिला प्रशासन द्वारा गोबिंद सागर में पैरासेलिंग शुरू की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने दिल्ली की एक कंपनी को बुलाया है। संबंधित कंपनी द्वारा झील में दो महीने तक ट्रायल के तौर पर पैरासेलिंग की गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

Advertisement

28 नवम्बर को बिलासपुर पहुंचेगी पैरासेलिंग बोट
जिला प्रशासन ने गत दिवस ही संबंधित कंंपनी को जिला स्तरीय रैगुलेशन कमेटी ने अनुमति प्रदान की है। बिलासपुर जिला के मंडी-भराड़ी क्षेत्र में इसका संचालन किया जाएगा। इस तरह की एक्टीविटी शुरू करने वाला बिलासपुर जिला नाॅर्थ इंडिया का पहला जिला बनने जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो 28 नवम्बर को यह पैरासेलिंग बोट बिलासपुर में पहुंच जाएगी। दो माह के लिए बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में इसको ट्रायल बेस पर शुरू किया जा रहा है। दो माह के बाद इसको प्रशासन और पर्यटन विभाग की टैक्नीकल कमेटी अंतिम मंजूरी प्रदान करेगी और उसके बाद परमिट जारी किया जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से यह बोट बिलासपुर लाया जा रहा है। बता दें कि बिलासपुर जिले में वर्तमान वाटर टूरिज्म पर काम चल रहा है। गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट, शिकारा और अन्य जलक्रीड़ा गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं, जिनका शुभारंभ मुख्यमंत्री ने गत 28 अक्तूबर को किया था।

Advertisement

ट्रायल के तौर पर शुरू की जा रही पैरासेलिंग गतिविधियां : डीसी
डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सदिक ने बताया कि गोबिंद सागर में ट्रायल के तौर पर पैरासेलिंग गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इसके लिए दिल्ली की एक कंपनी को अधिगृहीत किया गया है। यदि ट्रायल सफल रहा तो दो महीने बाद जिला स्तर पर बनी रैगुलेशन कमेटी द्वारा तकनीकी मंजूरी प्रदान करके परमिट जारी किया जाएगा। जिला को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000