हिमकेयर-आयुष्मान से हटाए 21 अस्पताल, जानिए किन अस्पतालों में नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ – भारत केसरी टीवी

हिमकेयर-आयुष्मान से हटाए 21 अस्पताल, जानिए किन अस्पतालों में नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

केंद्र सरकार के निर्देश पर हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी ने पैनल से बाहर किए हॉस्पिटल

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश के 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को हिमकेयर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाओं से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अब इन अस्पतालों में मरीजों को इन योजनाओं के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज नहीं मिल सकेगा। हिमाचल स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी (एचपीएसबीवाई) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बताया गया है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार आयुर्वेदिक अस्पतालों को नई ऑनलाइन व्यवस्था में शामिल करने का प्रावधान नहीं है। इसी वजह से इन्हें दोनों योजनाओं के पैनल से हटा दिया गया है।

अब तक इन अस्पतालों में हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता था। अस्पतालों के पैनल से बाहर होने के बाद यह सुविधा बंद हो जाएगी। इस फैसले का असर अस्पतालों में काम कर रहे करीब 40 से 50 आउटसोर्स कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। ये कर्मचारी दोनों योजनाओं से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कार्य संभालते थे। ऐसे में उनकी नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है।

इन अस्पतालों में नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर, इसपुर, नालागढ़, हड़सर, धर्मशाला, कांगड़ा, केलांग, हमीरपुर, ऊना, रिकांगपिओ, नाहन, रामपुर बुशहर, चंबा, जोगिंद्रनगर, कंदरौर, कटराई, सोलन, मंडी, कुल्लू, रीजनल आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला और राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला को इन योजनाओं से बाहर किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000