हमीरपुर ब्रेकिंग: लंबलू के पास ईंटों से भरा ट्रक अचानक सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर ब्रेकिंग: लंबलू के पास ईंटों से भरा ट्रक अचानक सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत

हमीरपुर। शनिदेव मंदिर लंबलू के पास शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। सुबह करीब 8 बजे ईंटों से भरा एक ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया और खाई में गिर गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

Advertisement

इस सड़क हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईंटों से भरा ट्रक चढ़ाई पर चढ़ रहा था. ईंटों से भरा होने के कारण ट्रक अचानक पीछे की ओर सरकने लगा। जैसे ही ट्रक पीछे की ओर हटा तो मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सड़क पर मौजूद लोग अपनी जान बचाकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।

Advertisement

देखते ही देखते ट्रक सड़क से लुढ़क कर खाई में गिर गया। हादसे का पता चलते ही मौके पर लोगों को हुजूम उमड़ गया. हालांकि ट्रक ड्राइवर ने ट्रक से छलांग लगा दी लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने ट्रक ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर के शरीर पर गंभीर चोटें थीं।

ईंटों से भरा हुआ ट्रक लंबलू से तरक्वाड़ी मार्ग पर जा रहा था। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में क्या तकनीकी खराबी थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है. वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000