हरियाणा न्यूज : नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, नरेंद्र मोदी —शाह की उपस्थिति में ली शपथ

पंचकूला। नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस दौरान 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।देश भर से करीब डेढ़ दर्जन एनडीए नेता भी यहां पहुंचे थे।

Advertisement

यह शपथ ग्रहण हरियाणा के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा क्योंकि हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं थी वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की थी।

बीजेपी विधायक अनिल विज ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायक आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा और विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000