हिमाचल के 74 पीएम श्री विद्यालयों में बनेंगे ओपन जिम, पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देंगे विद्यार्थी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के 74 पीएम श्री विद्यालयों में बनेंगे ओपन जिम, पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देंगे विद्यार्थी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

स्कूलों में पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देंगे विद्यार्थी

14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी मिलेंगी आधुनिक फिटनेस सुविधाएं

कार्यालय संवाददाता-शिमला

समग्र शिक्षा प्रदेश के स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व दे रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के पीएम श्री विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित करने की पहल शुरू की गई है। पहले चरण में राज्य के 74 पीएम श्री विद्यालयों में लगभग 270.10 लाख की लागत से ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में भी लगभग 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही आधुनिक फिटनेस सुविधाओं का लाभ मिल सके। यह पहल विद्यार्थियों को नियमित शारीरिक गतिविधियों से जोडऩे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में फिटनेस के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

समग्र शिक्षा का उद्देश्य विद्यालयों में ऐसा समावेशी और प्रेरणादायी वातावरण तैयार करना है, जहां विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और जीवन कौशल का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके। ओपन जिम की स्थापना इसी व्यापक सोच का हिस्सा है, जिससे विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही व्यायाम और फिटनेस गतिविधियों के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास संभव है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ओपन जिम स्थापित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000