हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायिक अधिकारी, चिराग भानु सिंह ने न्यायाधीश और भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ ली – भारत केसरी टीवी

हिमाचल हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायिक अधिकारी, चिराग भानु सिंह ने न्यायाधीश और भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ ली

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

राज्यपाल ने नवनियुक्त न्यायाधीश और अतिरिक्त न्यायाधीशों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

• चिराग भानु सिंह ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

 

शिमला, 30 अगस्त 2026। लोक भवन में आज आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में चिराग भानु सिंह ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

 

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने नवनियुक्त न्यायाधीश और अतिरिक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया भी मौजूद रहे।

 

मुख्य सचिव के.के. पंत ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़कर सुनाए। इन वारंट के माध्यम से चिराग भानु सिंह को हाईकोर्ट का न्यायाधीश तथा भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

 

राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने शपथ पत्रों पर राज्यपाल तथा नवनियुक्त न्यायाधीशों के हस्ताक्षर करवाए।

 

समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000