IPL 2026 Final, RCB vs GT Highlights: आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्प‍ियन, गुजरात को फाइनल में रौंदा, कोहली-रस‍िक जीत के हीरो – भारत केसरी टीवी

IPL 2026 Final, RCB vs GT Highlights: आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्प‍ियन, गुजरात को फाइनल में रौंदा, कोहली-रस‍िक जीत के हीरो

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

_रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रव‍िवार (31 मई) को आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. RCB ने 12 गेंद शेष रहते हुए गुजरात की टीम को 5 व‍िकेट से हराया._

 

_बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही. वहीं उसने इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011) के क्लब में शाम‍िल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का ख‍िताब जीता. ध्यान रहे आईपीएल 2025 का ख‍िताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही जीता था, जो उसका पहला ख‍िताब था._

 

_अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाजों ने कमाल द‍िखाया, खासकर रस‍िक सलाम डार ने, ज‍िन्होंने 3 व‍िकेट लिए ._

 

_इसके बाद चेज मास्टर व‍िराट कोहली ने शानदार 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. खास बात यह रही कि कोहली ने छक्का जड़कर अपनी टीम को ख‍िताब द‍िलाया. वो अंत तक नॉट आउट रहे_

 

*कोहली का पचासा, अय्यर ने दी तेज शुरुआत*

 

_156 के रनचेज में RCB की टीम ने धाकड़ शुरुआत की. वेंकटेश अय्यर 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर स‍िराज की गेंद पर रबाडा के हाथों लपके गए. इसके बाद आए देवदत्त पड‍िक्कल महज 1 रन बनाकर कग‍िसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए, रबाडा का यह इस आईपीएल का 29वां व‍िकेट रहा. 89 रन पर आरसीबी का तीसरा व‍िकेट रजत पाटीदार (15) के रूप में ग‍िरा, उनको राश‍िद खान ने अपने पहले ओवर आउट किया. इसके बाद इसी ओवर में उन्होंने क्रुणाल पंड्या को आउट कर RCB को चौथा झटका द‍िया. इस तरह मैच रोमांचक हो गया._

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000