शिमला में नाबालिग से बाल विवाह और दुष्कर्म का मामला, महिला एवं बाल विकास विभाग की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर – भारत केसरी टीवी

शिमला में नाबालिग से बाल विवाह और दुष्कर्म का मामला, महिला एवं बाल विकास विभाग की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

शिमला के पुलिस थाना ढली क्षेत्र के तहत नाबालिग किशोरी के साथ बाल विवाह और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम की धारा-6 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई महिला एवं बाल विकास विभाग की एक अधिकारी की शिकायत पर की गई है। विभाग की एक महिला अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिमला की एक 17 वर्षीय किशोरी के बाल विवाह की जांच का अनुरोध प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि ठियोग उपमंडल के एक युवक ने 11 फरवरी , 2023 को उस समय मात्र 14 वर्ष पांच माह की किशोरी से विवाह किया था। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि उस समय आरोपी युवक 20 वर्ष का था। लडक़ी का जन्म 2008 का है, जबकि आरोपी युवक का जन्म 2003 का है। वर्तमान में लडक़ी की आयु लगभग 17 वर्ष दो माह और युवक की आयु लगभग 22 वर्ष सात माह है।
नाबालिग ने छह जनवरी, 2024 को एक बच्ची को जन्म दिया है। अधिकारी ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने किशोरी को बहकाकर उससे विवाह किया और शारीरिक संबंध बनाए। यह मामला स्पष्ट रूप से बाल विवाह और यौन शोषण का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ढली थाना पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 366 (अवैध तरीके से विवाह हेतु प्रेरित करना), 376 (दुष्कर्म) और लैंगिक अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्स#Shimla #ChildMarriage #POCSO #CrimeNews #HimachalPolice #MinorJustice

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000