भाजपा नेताओं ने आईजीएमसी में हर्ष महाजन का कुशलक्षेम जाना, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की – भारत केसरी टीवी

भाजपा नेताओं ने आईजीएमसी में हर्ष महाजन का कुशलक्षेम जाना, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

भाजपा नेताओं ने आईजीएमसी में हर्ष महाजन का कुशलक्षेम जाना, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Advertisement

डिहाइड्रेशन और लो ब्लड प्रेशर के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे हर्ष महाजन, अब पूर्णतः स्वस्थ

Advertisement

 

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 27 जून,

 

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज आईजीएमसी, शिमला पहुंचकर भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कहा कि हर्ष महाजन के अस्वस्थ होने का समाचार मिलने के बाद सभी कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें डिहाइड्रेशन तथा लो ब्लड प्रेशर की समस्या हुई थी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की हार्ट ब्लॉकेज अथवा हृदय संबंधी गंभीर समस्या नहीं है और अब उनका स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य है। दोनों नेताओं ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही पूर्ण ऊर्जा के साथ जनसेवा में पुनः सक्रिय होंगे।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा, “मैं अब पूर्णतः स्वस्थ हूँ। आज अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल में उपचार लेना पड़ा। ईश्वर की असीम कृपा, चिकित्सकों के समुचित उपचार तथा आप सभी प्रियजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं समर्थकों की प्रार्थनाओं, शुभकामनाओं और स्नेह से अब मैं पूर्णतः स्वस्थ हूँ।”

 

उन्होंने आगे कहा, “इस दौरान फ़ोन, संदेश तथा अन्य माध्यमों से मेरा कुशलक्षेम जानने वाले प्रत्येक आत्मीय जन के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ी शक्ति है। आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं सादर आभार।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000