मशहूर फौजी भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे एयरफोर्स के अधिकारी सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों को सौप तिरंगा – भारत केसरी टीवी

मशहूर फौजी भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे एयरफोर्स के अधिकारी सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों को सौप तिरंगा

सुजानपुर वार्ड नंबर 9 निवासी राजेंद्र गुप्ता उर्फ फौजी भाई का रविवार दोपहर निधन हो गया था उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुक्तिधाम सुजानपुर में किया गया इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष रूप से एयर फोर्स एवं योल केंट से सैन्य अधिकारी पहुंचे उन्होंने अपने दिवंगत साथी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए,

Advertisement

बताते चले कि राजेंद्र गुप्ता ने एयरफोर्स में 19 सितंबर 1962 को ज्वाइन किया था और बेहतरीन सेवाएं देने के बाद 30 सितंबर 1983 को सेवानिवृत हुए थे वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके बाद उन्हें परिजन सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा में चेक करवाने के लेकर गए और वहां वह उपचाराधीन रहे लेकिन स्वास्थ्य लाभ मिलने के बावजूद उनकी तबीयत सही नहीं हुई और परिजन उन्हें घर ले आए

Advertisement

रविवार को उन्होंने घर पहुंच कर अंतिम सांस ली सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां पहुंचे सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को तिरंगा झंडा भी सोपा और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस भी बधाया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000