HRTC कर्मचारियों का पूरा ध्यान, अग्रिहोत्री बोले, हड़ताल-धरना समस्या का हल नहीं, जनता की सुविधा सरकार की प्राथमिकता – भारत केसरी टीवी

HRTC कर्मचारियों का पूरा ध्यान, अग्रिहोत्री बोले, हड़ताल-धरना समस्या का हल नहीं, जनता की सुविधा सरकार की प्राथमिकता

[ मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री बोले; हड़ताल और धरना समस्या का हल नहीं, जनता की सुविधा सरकार की प्राथमिकता

हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के बीच उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों का ध्यान रख रही है और पिछले 43 महीनों के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका गया है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही कभी-कभी वेतन भुगतान में देरी हुई हो, लेकिन सरकार ने प्रत्येक माह कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया है। इसके साथ ही एचआरटीसी पेंशनरों को भी नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में हड़ताल का निर्णय उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि हड़ताल और धरना-प्रदर्शन समस्याओं का समाधान नहीं हैं। प्रदेश में आम जनता, कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए बस सेवाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, गुडविल और संवाद से हर समस्या का समाधान निकल सकता है, लेकिन अडिय़ल रवैया किसी के हित में नहीं होता।

सरकार अपने स्तर पर लेगी निर्णय

अग्रिहोत्री ने कहा कि यदि परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि बस सेवाएं प्रभावित होने लगें, तो सरकार भी अपने स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने के लिए बाध्य होगी। प्रदेश में बसों का संचालन जारी रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए जो भी कदम जरूरी होंगे, उठाए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000