शिक्षा का कांग्रेसीकरण बंद करे सरकार: शिक्षा बोर्ड की पुस्तिका पर जयराम ठाकुर का तंज – भारत केसरी टीवी

शिक्षा का कांग्रेसीकरण बंद करे सरकार: शिक्षा बोर्ड की पुस्तिका पर जयराम ठाकुर का तंज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार की मंशा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पतन की तरफ ले जाने और उसके कांग्रेसीकरण करने की है। सरकार शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाए, तो बेहतर होगा। शिक्षा का कांग्रेसीकरण हम नहीं करने देंगे। सत्ता में आने के बाद से तीन साल में ही लगभग 2000 शिक्षण संस्थानों पर ताला लगाने वाली सरकार के मुंह से शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की बात निकलनी चाहिए, लेकिन जिम्मेदार लोग शिक्षा के कांग्रेसीकरण की बात करते हैं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड छात्रों के शैक्षणिक योग्यता को परखने का माध्यम हैं। हिमाचल के नेताओं के अपनी ब्रांडिंग और आलाकमान को खुश करने करने का नहीं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा एक पुस्तिका प्रकाशित करवाई गई। उस पुस्तिका को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में लिखे जाने का दावा किया गया है। इस पुस्तक को देखकर लगता है कि साहित्यिक नैतिकता को ताक पर रख दिया है।
महान विचारकों के कथन को क्रेडिट तक नहीं दिया है। महात्मा गांधी जी का नाम पूरी पुस्तक में नहीं है।ationControversy
#HPBOSE
#PoliticalDebate
#CongressVsBJP
#EducationSystem
#TextbookRow
#HimachalPolitics
#OppositionAttack
#Educat

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000