दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीकृष्ण कथा का तीसरा दिवस सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद – भारत केसरी टीवी

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीकृष्ण कथा का तीसरा दिवस सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद

शिमला,मदन शर्मा 13 जून 2025

Advertisement

स्थानीय श्री राम मंदिर, शिमला में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण कथा के तीसरे दिन की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ हुई। इस पूजन में रामानंद व बहन रेणु गहलोत सहित उनके पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisement

कथा प्रवचनों की श्रृंखला में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, कथा वाचिका साध्वी रूपेश्वरी भारती जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “मानव शरीर को प्रभु साधना का माध्यम माना गया है, लेकिन आज का मानव इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पा रहा।” उन्होंने ईश्वर भक्ति को ही शांति का मार्ग बताते हुए कहा कि भक्ति के बिना मनुष्य अशांत और व्यथित रहता है।

Advertisement

कथा के दौरान जैसे ही साध्वी जी ने संतवाणी “हरि का ध्यान लगा मन मेरे, मिट जाएंगे सब दुख तेरे” और “कृष्ण-कृष्ण बोल” जैसे भजन गुनगुनाए, उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने लगे। बाल कृष्ण की लीलाओं को भी साध्वी जी ने अत्यंत रोचक और भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

साध्वी जी ने कहा कि “पापनाशिनी, मोक्ष प्रदायिनी प्रभु कथा को केवल इस मृत्युलोक में ही सुना जा सकता है। यदि धर्मग्रंथों की मिठास को जीवन में उतार लिया जाए तो सभी दुखों का नाश संभव है।”

इस अवसर पर विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर एवं डॉ. लोकेन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में स्वामी धीरानंद जी ने जानकारी दी कि शिमला वासियों के सहयोग से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000