700 करोड़ का लोन लेगी हिमाचल सरकार, दो किस्तों में लोन नोटिफाई, 4 अगस्त को नीलामी – भारत केसरी टीवी

700 करोड़ का लोन लेगी हिमाचल सरकार, दो किस्तों में लोन नोटिफाई, 4 अगस्त को नीलामी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

400 और 300 करोड़ की दो किस्तों में लोन नोटिफाई, 4 अगस्त को नीलामी

हिमाचल सरकार दो किश्तों में 700 करोड़ रुपये का लोन लेगी। इस बारे में 400 और 300 करोड़ की धनराशि आज नोटिफाई हुई है। 4 अगस्त को इसके लिए आरबीआई के माध्यम से बोली लगेगी और पैसा राज्य सरकार के खाते में आ जाएगा। एक अगस्त को सैलरी और पेंशन की देनदारी को देखते हुए ये लोन लिया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार से पहले ही अनुमति ली गई है। इस लोन के लिए पुरानी सिक्योरिटी को यूज़ किया गया है, इसलिए इसे री-इश्यू के तौर पर नोटिफाई किया गया है। इस लोन की अवधि 18 साल होगी और इसे 2044 में वापस करना होगा।

राज्य सरकार को हर महीने की पहली तारीख को वेतन और पेंशन देने के लिए करीब 2200 करोड़ की जरूरत पड़ती है। इस भुगतान के बाद ट्रेजरी का बैलेंस मेंटेन करने के लिए लोन की यह धनराशि भी काम आएगी। भारत सरकार से हिमाचल को दिसंबर तक की अवधि के लिए लोन की लिमिट मिलती है और वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी जनवरी से 31 मार्च तक के लिए ऋण सीमा अलग से तय होती है। इसी तय लिमिट के भीतर राज्य सरकार बाजार से यह लोन उठाती है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000