हर बच्चा पांच बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए करेगा जागरूक: उपायुक्त शिमला – भारत केसरी टीवी

हर बच्चा पांच बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए करेगा जागरूक: उपायुक्त शिमला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

सुन्नी डिग्री कॉलेज में वीरवार को चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि युवा पीढ़ी का स्वास्थ्य समाज के लिए अहम है और नशा इसके विकास में बाधक है। जिला शिमला में पुलिस ने ‘मिशन भरोसा’ के तहत अंतर्राज्यीय चिट्टे तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

Advertisement

उन्होंने बच्चों और युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहें, शिक्षा और खेलों में अपनी ऊर्जा लगाएं, और अपने आसपास के पांच बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। चिट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना प्रशासन को दें।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि नशा व्यक्ति और समाज के लिए दुर्गति का कारण है। नशे के कारण युवा अपराध और देह व्यापार जैसी गलत गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने चेतावनी दी कि नशे की ओवरडोज से युवाओं की मौत के मामले बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, कॉलेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र, स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#ChittaMuktHimachal #DrugAwareness #YouthAwareness #MissionBharosa #ShikshaAurKhel #SayNoToDrugs #HimachalPradesh #DeputyCommissioner #PoliceAwareness #CommunityEngagement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000