घुमारवीं पुलिस का बड़ा प्रहार: पंजाब व J&K के 3 युवक गिरफ्तार, कार से 3.650 किलो चरस बरामद – भारत केसरी टीवी

घुमारवीं पुलिस का बड़ा प्रहार: पंजाब व J&K के 3 युवक गिरफ्तार, कार से 3.650 किलो चरस बरामद

[MADAN  SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

थाना घुमारवीं पुलिस ने गश्त व यातायात जांच के दौरान नशा माफिया पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने पंजाब नंबर की कार से 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद कर पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 3 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मस्त राम के अनुसार, पुलिस टीम कुह मझवाड़ के समीप घुलातर में नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

अर्शदीप सिंह (25) निवासी हयातनगर, गुरदासपुर, पंजाब

मनप्रीत (24) निवासी जेल रोड, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कॉलोनी, गुरदासपुर, पंजाब

अमित कुमार (27) निवासी बतई, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर

पुलिस तीनों को थाना घुमारवीं ले आई है, जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कड़ी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी, साथ ही आरोपियों की पुरानी आपराधिक हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

यह कार्रवाई इलाके में सक्रिय नशा नेटवर्क पर एक बड़ा झटका मानी जा रही है।#GhumarwinPolice
#DrugSeizure
#NDPSAct
#HimachalPolice
#BilaspurNews
#AntiDrugDrive
#CrimeUpdate
#PunjabToJK
#DrugMafia
#PoliceAction

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000