2027 में भाजपा के सत्ता में आने और कांग्रेस की जाने की बारी जेपी नड्डा – भारत केसरी टीवी

2027 में भाजपा के सत्ता में आने और कांग्रेस की जाने की बारी जेपी नड्डा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने और कांग्रेस की जाने की बारी है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में राज्य की जनता ने स्पष्ट जनादेश दे दिया है। ऐसे में अब भाजपा कार्यकर्त्ताओं को पूरी ताकत के साथ मेहनत करने की आवश्यकता है। जगत प्रकाश नड्डा भाजपा की तरफ से आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत शिमला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की मजबूत नींव को रखने वाले स्वर्णिम वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र की तस्वीर बदली है। आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स के अलावा चम्बा, हमीरपुर और नाहन में मैडीकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण को विस्तार मिला है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, सुरंगों, फोरलेन परियोजनाओं और आधुनिक परिवहन नैटवर्क ने देश और प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 14,400 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़क नैटवर्क को विकसित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000