gold price today: 4,750 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ सोना…जानें 22 कैरेट Gold का भाव – भारत केसरी टीवी

gold price today: 4,750 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ सोना…जानें 22 कैरेट Gold का भाव

नेशनल डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। ट्रंप की जीत के बाद वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में करीब 6% की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे इसकी कीमत में करीब 4,750 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और बाजार में स्थिरता की उम्मीद ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को आकर्षित किया है। इसका नतीजा यह हुआ कि बिटकॉइन की कीमत अब 93,000 डॉलर यानी लगभग 78.5 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

Advertisement

भारत में भी शादियों के मौसम के बावजूद सोने-चांदी के दाम लगातार नीचे जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार पांच दिन तक गिरावट में रहा और आठ सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा है। साथ ही, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर जारी अनिश्चितता ने भी सोने की कीमत को प्रभावित किया है। डॉलर इंडेक्स एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 106 अंक को पार कर गया है।

Advertisement

दिल्ली में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 70,590 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 76,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 89,500 रुपए है।

Advertisement

क्रिप्टोकरेंसी में तेजी का दौर
ट्रंप के सत्ता में आने के बाद वैश्विक अनिश्चितता के खत्म होने की उम्मीद और आर्थिक स्थिरता की संभावनाओं ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को बढ़ावा दिया है। हाल के दिनों में विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी में उल्लेखनीय उछाल दर्ज की गई है:

Advertisement

बिटकॉइन: 36.7% की वृद्धि
इथेरियम: 32.4% की वृद्धि
डॉजकॉइन: 163.5% की वृद्धि
सोलाना: 36.9% की वृद्धि
एवलांच: 43.2% की वृद्धि
एक्सआरपी: 43.2% की वृद्धि
शिबा इनु: 55.7% की वृद्धि

इस तेजी के चलते निवेशकों का रुझान सोने से हटकर क्रिप्टोकरेंसी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने इसे आम ग्राहकों के लिए थोड़ी सुलभ बना दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000