कोलकाता केस: डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी, असम ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए जारी किए आदेश – भारत केसरी टीवी

कोलकाता केस: डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी, असम ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए जारी किए आदेश

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और एम्स दिल्ली के वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर्स आज दिल्ली के जंतर मंतर पर कोलकाता की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में जब बीती रात रविंद्र भारती विश्वविद्यालय के पास कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो एक बाइक सवार व्यक्ति विरोध क्षेत्र में घुस गया। बाइक सवार की बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगा था। बाइकर के धरना क्षेत्र में आने से बाधा उत्पन्न हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने धरना क्षेत्र में घुसने वाले बाइक सवार व्यक्ति को आराम से जाने दिया। प्रदर्शनकारियों ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

Advertisement

वहीं कोलकाता की घटना को देखते हुए असम सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए हैं। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं और राज्य के सभी अस्पतालों में सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000