DIET सोलन में TheTeacherApp को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित – भारत केसरी टीवी

DIET सोलन में TheTeacherApp को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

*सोलन:* जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) सोलन में द्वितीय वर्ष के D.El.Ed प्रशिक्षु विद्यार्थियों एवं संस्थान के शिक्षकों के लिए *TheTeacherApp* को लेकर एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *46 द्वितीय वर्ष के D.El.Ed विद्यार्थियों एवं 4 शिक्षकों* ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल शिक्षण संसाधनों एवं तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों से परिचित करवाना था। इस दौरान प्रतिभागियों को TheTeacherApp के विभिन्न फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें *पाठ योजना (Lesson Planning), Teaching-Learning Resources, Classroom Activities, Project-Based Learning (PBL) Ideas, Quizzes, Short Videos, Classroom Learning Resources तथा AI आधारित शिक्षक विकास एवं सीखने के उपकरण* प्रमुख रहे।

 

ओरिएंटेशन के दौरान विद्यार्थियों ने TheTeacherApp का स्वयं उपयोग करते हुए विभिन्न संसाधनों एवं गतिविधियों को एक्सप्लोर किया। प्रतिभागियों ने डिजिटल संसाधनों को भविष्य में अपने शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाने में उपयोगी बताया।

 

इस अवसर पर *DIET सोलन की कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषी शर्मा* तथा **फैकल्टी सदस्य श्रीमती प्रियंका शर्मा (लेक्चरर, अंग्रेजी)* ने TheTeacherApp की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भावी शिक्षकों के लिए डिजिटल एवं AI आधारित शिक्षण संसाधनों की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस प्रकार के कार्यक्रम प्रशिक्षु शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

कार्यक्रम में *भारती एयरटेल फाउंडेशन* की ओर से *

*लोकिंदर सिंह चौहान एवं विलाक्षा सैनी* ने प्रतिभागियों को TheTeacherApp के विभिन्न फीचर्स एवं इसके प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की।

 

DIET सोलन की ओर से कार्यक्रम के दौरान TheTeacherApp के साथ भविष्य में भी निरंतर जुड़ाव एवं इस प्रकार के डिजिटल लर्निंग कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में रुचि व्यक्त की गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000