दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनाएंगे तभी सस्ती बिजली आएगी’, आतिशी का BJP पर साजिश रचने का आरोप – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनाएंगे तभी सस्ती बिजली आएगी’, आतिशी का BJP पर साजिश रचने का आरोप

दिल्ली। मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी में बिजली के दाम 250 गुना बढ़ा दिए हैं।
आतिशी ने कहा, ‘UP में भाजपा सरकार ने 5 किलोवाट बिजली कनेक्शन दाम कों 118% बढ़ा दिया है. भाजपा सरकार में नोएडा, गाजियाबाद में पॉवर कट लगे. पॉवर कट और महंगी बिजली भाजपा का मॉडल है। इसलिए दिल्ली वालों के लिए ज़रूरी है कि वो फिर से अरविंद केजरीवाल कों मुख्यमंत्री बनाएं.’

Advertisement

नहीं बढ़ने देंगे बिजली के रेट
उन्होंने कहा कि चार महीने तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगी तो मैं दिल्ली के लोगों को हितों की रक्षा करूंगी, मैं वादा करती हूं कि हम दिल्ली वालों का बिजली बिल नहीं बढ़ने देंगे। आतिशी ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल का बिजली मॉडल है कि 24 घंटे सबसे सस्ती बिजली. दिल्ली में 19 जून को 8400 मेगावट बिजली मांग पर भी पॉवर कट नहीं लगे.दिल्ली में 47 लाख परिवार का बिल ज़ीरो आता है।

Advertisement

बीजेपी पर किया हमला
बीजेपी शासित राज्यों का जिक्र करते हुए आतिशी ने कहा, ‘400 यूनिट बिल पर भाजपा शासित राज्यों से तुलना करें तो 400 यूनिट का बिल दिल्ली में 980 रुपए आता है, तो गुजरात में 9 हजार रुपए से अधिक, मध्यप्रदेश में 3800 और महाराष्ट्र में 4000 रुपए से ज़्यादा का बिल आता है। ‘

Advertisement

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनाएंगे तभी सस्ती बिजली आएगी वरना जो हम आज उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं, महंगी बिजली, लंबी बिजली कटौती, वही हम दिल्ली में भी देखेंगे. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए खहा कि एलजी के माध्यम से भाजपा कोई न कोई षड़यंत्र ज़रूर रचेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000