लो कल्लो बात : एचआरटीसी ने सामान की ढुलाई पर बढ़ाया शुल्क, पांच किग्रा के सामान पर भी लगेगा चौथाई किराया – भारत केसरी टीवी

लो कल्लो बात : एचआरटीसी ने सामान की ढुलाई पर बढ़ाया शुल्क, पांच किग्रा के सामान पर भी लगेगा चौथाई किराया

शिमला। त्योहारी सीजन में एचआरटीसी की बसों में सामान ले जाना महंगा हो गया है। एचआरटीसी ने बसों में यात्री के साथ या बिना यात्री के सामान, सब्जियां, फल, फूलों के बक्से और अन्य सामान ले जाने के लिए माल ढुलाई शुल्क में ताजा संशोधन लागू कर दिए हैं। यह शुल्क बैग, बैगेज, बॉक्स जिसमें किसी भी आकार का ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ड्राई सामान, फल, नए बर्तन, कॉस्मेटिक आइटम, होजरी आइटम, दवाइयां और मेडिकल उपकरण आदि पर लागू होगा।

Advertisement

नए निर्देशों के अनुसार अब अगर कोई सवारी अपने साथ 0 से 5 किलोग्राम का सामान लेकर बस में सफर करती है तो उसे यात्री किराये का चौथा हिस्सा चुकाना होगा। 6 से 40 किलोग्राम सामान पर आधा टिकट और 41 से 80 किलोग्राम पर फुल यात्री का किराया लगेगा।

Advertisement

अगर आप सफर किए बिना बस में सामान भेज रहे हैं तो 5 किलोग्राम तक यात्री टिकट का चौथा हिस्सा चुकाना पड़ेगा। 6 से 20 किलोग्राम सामाने भेजने पर यात्री टिकट का आधा किराया चुकाना पड़ेगा।

Advertisement

21से 40 किलोग्राम तक सामान भेजने पर पूरा टिकट लगेगा। अगर सामान 41 से 80 किलोग्राम के बीच है तो दो यात्रियों का किराया काटा जाएगा।

Advertisement

इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंधक निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने मंडी, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर के डिविजनल मैनेजर को पत्राचार कर दिया है। एचआरटीसी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष की ओर से अनुमोदित प्रस्ताव 28-09-2024 के मद्देनजर यह संशोधन किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000