हिमाचल के इन जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का ”ऑरेंज अलर्ट”, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के इन जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का ”ऑरेंज अलर्ट”, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरूवार दोपहर को बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश के साथ आए भीषण तूफान से आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तूफान के कारण लोग घरों के अंदर ही रहे और वाहनों की धीमी गति के कारण यातायात जाम हो गया। वहीं, स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

Advertisement

सबसे ठंडा स्थान रहा कुकुमसेरी

Advertisement

वहीं, स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा और सोलन जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की ‘येलो अलर्ट’ भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 10 जून तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा, जबकि नेरी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में गुरूवार को एक घंटे के भीतर 32.8 मिमी बारिश हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000