शिमला संसदीय क्षेत्र से बीएसपी उम्मीदवार अनिल ने दाखिल किया नामांकन – भारत केसरी टीवी

शिमला संसदीय क्षेत्र से बीएसपी उम्मीदवार अनिल ने दाखिल किया नामांकन

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 07 मई 2024

Advertisement

नामांकन के प्रथम दिन एक ही नामांकन हुआ दर्ज

Advertisement

शिमला, 07 मई –
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत नामांकन के पहले दिन आज 4-शिमला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मंगेट पुत्र लायक राम, गांव घुंडवी, डाकघर हलाहां, उप-तहसील रोनहाट, जिला सिरमौर ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप के समक्ष दर्ज किया।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने अनिल कुमार मंगेट को चुनाव सम्बंधित शपथ भी दिलाई। रिटर्निंग अधिकारी ने उम्मीदवार को बताया कि उनके नामांकन की जांच 15 मई, 2024 को होगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार किशोर ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000