मुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने के लिए उमड़ा सैलाब मंत्री, विधायक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग पहुँचे ओक ओवर – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने के लिए उमड़ा सैलाब मंत्री, विधायक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग पहुँचे ओक ओवर

शिमला। मदन शर्मा 26 मार्च 2024

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने ओकओवर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित हज़ारों लोगों ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान समर्थकों ने खूब नाटी डाली।

Advertisement

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के छह बाग़ियों को भाजपा का टिकट मिलने से साबित हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और राज्य के इतिहास में पहली बार हॉर्स ट्रेडिंग हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग इस तरह की खरीद-फरोख्त की परंपरा को स्वीकार नहीं करते हैं। बागी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें विजयी बनाया, लेकिन यह नेता बिक गए और उसी जनता का साथ इन लोगों ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि ये न्याय की लड़ाई है और एक जून को हिमाचल प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा रहा है और राजनीतिक चुनौतियों का उन्होंने हमेशा डटकर मुक़ाबला कर सफलता पाई है। लेकिन दुख इस बात है कि भाजपा ने धनबल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से वह स्वयं कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और तथ्यों को लोगों के बीच लेकर जाएँगे।

Advertisement

एक प्रश्न के उत्तर में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने तथा वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और वर्तमान राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है, इसीलिए महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दरवाज़े बंद करने से प्रदेश के राजस्व में 2200 करोड़ रुपए बढ़ौतरी वित्त वर्ष में हुई जिससे जन कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई जा रही हैं।

Advertisement

इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एनएसयूआई द्वारा रिज मैदान पर लगाए गए रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000