‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चुराह के देहग्रां पहुंचे ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद – भारत केसरी टीवी

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चुराह के देहग्रां पहुंचे ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

मदन शर्मा

Advertisement

निजी भूमि पर सोलर पैनल लगाने के लिए जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का प्रावधान-मुख्यमंत्री

Advertisement

बैरागढ़ में सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा

बैरागढ़ की 182 पात्र महिलाओं को मिलेगी 1500 प्रतिमाह वित्तीय सहायता

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गत रात चंबा ज़िला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैरागढ़ के देहग्रां पहुंचे। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं और वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को करीब से समझना है। इन्हीं जानकारियों के आधार पर बजट में आवश्यक बदलाव कर विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा को सतत् आजीविका के प्रमुख साधन के रूप में भी चिन्हित किया है। होम-स्टे स्थापित करने, उनका विस्तार अथवा उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये तक के निवेश पर प्रदेश सरकार द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जा रहा है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोज़गार सौर ऊर्जा योजना के तहत निजी भूमि पर 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के सोलर पैनल लगाने के लिए जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में 250 किलोवाट से 1 मेगावाट तक का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए बैंक से ऋण लेता है, तो उस पर लगने वाले 9 प्रतिशत ब्याज में से 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अगले माह से ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 300 यूनिट निःशुल्क बिजली तथा स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना से बैरागढ़ की 182 महिलाओ को 1500-1500 प्रतिमाह वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही बैरागढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को अगले सत्र से सीबीएसई सम्बद्ध करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांग पत्र लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त सभी जायज़ जन-शिकायतों का निपटारा त्वरित और समयबद्ध तरीके से किया जाए। दुर्गम और पिछड़े माने-जाने वाले चुराह क्षेत्र के देहग्रां में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय जनता, महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र भारद्वाज, कांग्रेस के महासचिव यशवंत खन्ना, हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली भटट, कांग्रेस नेता प्रकाश बटाली, ब्लाक कांग्रेस प्रधान भूपिंदर ठाकुर और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000