झूठी गारंटी पूरा करने वाला झूठा फॉर्म वापसी लो नहीं तो होगा विरोध : धर्माणी – भारत केसरी टीवी

झूठी गारंटी पूरा करने वाला झूठा फॉर्म वापसी लो नहीं तो होगा विरोध : धर्माणी

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 16/03/2024

Advertisement

चुनाव आयोग ने इस पर कड़ा संज्ञान

Advertisement

शिमला, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है और जो झूठी गारंटी पूरा करने वाला झूठा फॉर्म पूरे हिमाचल प्रदेश में घूम रहा है जिसके माध्यम से कांग्रेस नेताओ के दावे से महिलाओं को 1500 रु प्रति महीने मिलने जा रहे हैं उसके ऊपर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चित्र लगा हुआ है। इस योजना का नाम भी सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है जो की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना है। इस फॉर्म को कांग्रेस पार्टी को तुरंत प्रभाव से वापस लेना होगा नहीं तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने कही।

Advertisement

उन्होंने कहा इस पर चुनाव आयोग को भी कड़ा संज्ञान लेना चाहिए इसका हम चुनाव आयोग से निवेदन करते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को निरंतर धोखा देने का प्रयास कर रही है और अब यह प्रयास चलने नहीं वाला है।
जो फॉर्म कांग्रेस पार्टी ने छपवाए है वह सरकारी फॉर्म है और सरकारी फार्म पर पूर्व प्रधानमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री का चित्र लगना ठीक नही है।

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेताओं से अनुरोध करते है इस फॉर्म को तुरंत प्रभाव से वापस मंगवाना चाहिए और इसके वितरण पर रोक लगनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सड़कों पर उतरेगी और इस प्रणाली का विरोध करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000