झूठ बोल गए मुख्यमंत्री, बजट में प्रावधान नहीं तो 1500 कहां से : जयराम – भारत केसरी टीवी

झूठ बोल गए मुख्यमंत्री, बजट में प्रावधान नहीं तो 1500 कहां से : जयराम

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 04/03/2024

Advertisement

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई थी उसी प्रकार महिलाओं को अगले वित्तीय वर्ष से ₹1500 देने का वादा भी झूठा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बजट पारित हो चुका है और बजट के पारित होने के 6 दिन बाद यह घोषणा की है, परंतु बजट में प्रावधान ही नहीं है तो घोषणा पूरी कहां से होगी।

Advertisement

1 अप्रैल को आचार संहिता लग जाएगी उसके उपरांत यह ₹1500 महिलाओं को कहां से मिलेंगे।हिमाचल प्रदेश में 2011 की जनगणना के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में 38 लाख महिलाएं हैं और 18 से 60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 22 लाख है आज के ऐलान के हिसाब से केवल 800 करोड रुपए का वितरण ₹1500 प्रति महिला किया जाएगा जिसकी गणना केवल 5 लाख महिला बनती है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना चल रही है जिसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 783000 है इसमें महिलाओं की संख्या 4 लाख 55000 है तो क्या केवल मुख्यमंत्री 5 लाख महिलाओं को यह राशि वितरण करने की बात कर रहे हैं?
इस प्रकार की घोषणा ठीक लोकसभा से पहले योजना के अनुसार की गई है इसका मतलब केवल लोकसभा चावन को मध्य नजर रखते यह घोषणा की गई है पर अब हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था जिसके ऊपर 1 महीने का खर्च 330 करोड़ है इसका मतलब साफ है कि यह सरकार केवल महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000