कांग्रेस सरकार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने में जुटी : बिंदल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 04/03/2024

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। कांग्रेस सरकार लगातार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के वातावरण को दूषित करने के अंदर जुट गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को सस्पेंड करके और अन्यायपूर्ण तरीके से बजट को पास कराना तत्पश्चात 6 कांग्रेस के विधायकों को अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना। यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या हैं।

डॉ बिंदल ने कहा कि इतना करने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जिन विधयकों को टर्मिनेट किया उनके खिलाफ़ और इन्डिपेन्डेन्ट विधायको के खिलाफ़ लगातार पुलिस और प्रशासन का डंडा चलाने का काम शुरू किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह किसी भी तरह से मान्य नहीं है। विधायको के घरों पर छापे मारना उनके बिज़नेस आउटलेट्स के ऊपर छापे मारना। विभिन्न प्रकार की कार्रवाइयाँ करना, चलान करना, उनके घरों के रास्ते रोकना, उनको डराना, धमकाना, उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर कार्रवाई करना, अपने लोगों को भेजकर के झगड़े करवाना, पूरे हिमाचल प्रदेश में स्थान -स्थान के ऊपर भय का माहौल पैदा करना यह किसी भी तरह से असहनीय है और बर्दाश्त नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000