बद्दी की हवा बनी जहर, दिल्ली के बराबर कैटेगरी में पहुंचा AQI; बीमारियों का बढ़ा खतरा – भारत केसरी टीवी

बद्दी की हवा बनी जहर, दिल्ली के बराबर कैटेगरी में पहुंचा AQI; बीमारियों का बढ़ा खतरा

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र में वायु गुणवत्ता चार दिन से लगातार खराब श्रेणी में, बढ़ता प्रदूषण चिंता का सबब

Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बद्दी की आबोहवा लगातार चौथे दिन खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा गुरुवार शाम जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक बद्दी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 231 दर्ज किया गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 224 रहा। नवंबर माह के बीते 26 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो बद्दी में आठ दिन एक्यूआई 200 के पार रहा हैए जबकि एक भी दिन वायु गुणवत्ता अच्छी अथवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज नहीं हुई है

Advertisement

बद्दी में 21 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 दर्ज किया गया था, जो 22 नवंबर को 170 और 23 नवंबर को 208 तक पहुंच गया। इसके बाद 24 नवंबर को एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, जो कि इस माह का अब तक का सर्वाधिक स्तर है। हालांकि 25 नवंबर को एक्यूआई में गिरावट आई और यह 204 पर पहुंच गया, लेकिन गुरुवार को इसमें फिर 27 अंकों का इजाफा दर्ज किया गया। नवंबर में सबसे कम एक्यूआई 104 आठ और 21 नवंबर को दर्ज किया गया थौ। बद्दी में वायु प्रदूषण के आंकड़ों में सबसे चिंताजनक पहलू पीएम 2.5 के सूक्ष्म कणों का प्रमुख प्रदूषक बने रहना है। नवंबर के बीते 26 दिनों में 15 दिन पीएम 2.5, आठ दिन पीएम 10 और तीन दिन ओजोन प्रमुख प्रदूषक रहा है। जिन आठ दिनों में बद्दी की आबोहवा खराब श्रेणी में दर्ज की गईए, उन सभी दिनों में पीएम 2.5 ही प्रमुख प्रदूषक रहा है। 201 से 300 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में आता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000