महिला को पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

महिला को पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

मदन शर्मा

Advertisement

कसौली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल जब्त

Advertisement

 

Advertisement

सोलन। जिला सोलन के कसौली क्षेत्र में एक महिला को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद करने के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Advertisement

 

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को बंगोआ निवासी एक महिला ने पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नरेन्द्र कुमार (37), पुत्र स्वर्गीय मनोहर लाल, निवासी नबीपुर कॉलोनी, तहसील व जिला गुरदासपुर (पंजाब), उसके घर में घुस आया और उसके बेटे के सामने पिस्तौल तानकर उसे जान से मारने तथा स्वयं आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।

 

शिकायत के मुताबिक, आरोपी शाम करीब 5 बजे दोबारा महिला के घर पहुंचा। इसके बाद वह महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ तक पहुंच गया। वहां भी वह पिस्तौल निकालकर स्वयं को गोली मारने की धमकी देता रहा।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ में तैनात कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया और उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

इस मामले में पुलिस थाना कसौली में एफआईआर संख्या 86/2026, दिनांक 11 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333 व 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी को 11 नवंबर को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल और पिस्तौल जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000