मंडी से डाक ले जा रहा ड्रोन पधियूं के पास क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते रास्ते में गिरा, डाक सामग्री सुरक्षित – भारत केसरी टीवी

मंडी से डाक ले जा रहा ड्रोन पधियूं के पास क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते रास्ते में गिरा, डाक सामग्री सुरक्षित

MADAN SHARMA

Advertisement

ड्रोन की जांच और हाल ही में किए बदलावों पर उठ रहे सवाल

Advertisement

मंडी से पधियूं डाक पहुंचाने के लिए उड़ा डाक विभाग का ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को रास्ते में ही क्रैश हो गया। गनीमत रही कि डाक सामग्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ड्रोन में डाकघर के लिए कुछ चि_ियां और अन्य आर्टिकल्स भेजे जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डाक विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार डाक विभाग की ओर से मंडी से पधियूं तक डाक पहुंचाने के लिए ड्रोन सेवा का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी कड़ी में ड्रोन डाक सामग्री लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ था, लेकिन पधियूं के समीप पहुंचने से पहले ही इसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ड्रोन संतुलन खो बैठा और नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने जब ड्रोन को गिरा हुआ देखा, तो तुरंत डाक विभाग को जानकारी दी। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन और उसमें मौजूद डाक सामग्री को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।

Advertisement

डाक विभाग के उप अधीक्षक संजय ने बताया कि ड्रोन में ले जाई जा रही चि_ियों और अन्य आर्टिकल्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी डाक सामग्री सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन संबंधित कंपनी का है। कंपनी की ओर से बीते दिनों ड्रोन में कुछ बदलाव किए गए थे। आशंका है कि इसी वजह से तकनीकी खराबी आई और ड्रोन क्रैश हो गया। उप अधीक्षक ने बताया कि क्षतिग्रस्त ड्रोन को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और इसे ठीक करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000