मुख्यमंत्री ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिल्ह कोठी में 175 करोड़ रुपये लागत की 26 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने 10.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भरमौर-बड़ग्राम वाया गागला से लूणी सड़क के स्तरोन्यन कार्य, 9.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिरड़ी से सुपा सड़क के स्तरोन्यन कार्य, लोक निर्माण विभाग मंडल होली में 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक पार्किंग व शॅापिंग कॉम्प्लेक्स तथा 14.46 करोड़ रुपये की लागत से लिल्ह कोठी में निर्मित नए राजकीय आदर्श महाविद्यालय का लोकार्पण किया।

उन्होंने किलोड़-कुनेड़ सड़क पर बटोटू नाले पर 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार कमरों तथा 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय बेलज का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इनमें 6.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली डिबरी से ओहरा सड़क, 3.73 करोड़ रुपये की लागत से झिकली कुगती से उपली कुगती सड़क, 11.26 करोड़ रुपये की लागत से नयाग्राम से बजोल सड़क, 9.51 करोड़ रुपये की लागत से हड़सर से बलमुई सड़क, 16.98 करोड़ रुपये की लागत से लामू से क्वारसी सड़क, 11.98 करोड़ रुपये की लागत से कांडी से कुठेर सड़क, 6.02 करोड़ रुपये की लागत से उरई गांव से घटोर तक संपर्क सड़क, 4.76 करोड़ रुपये की लागत से पट्टी से खुंड सड़क, 3.88 करोड़ रुपये की लागत से खणी से अर्की सड़क तथा 8.59 करोड़ रुपये की लागत से खड़ामुख से धजी सड़क शामिल हैं।

उन्होंने 3.99 करोड़ रुपये की लागत से ठठाण गांव के लिए संपर्क सड़क, 8.84 करोड़ रुपये की लागत से बकाणी से धरबेटा सड़क, 9.12 करोड़ रुपये की लागत से लाहल से कुनेड़ सड़क, 5.81 करोड़ रुपये की लागत से सुनारा-कुंडी-अंदरूंड सड़क, 6.03 करोड़ रुपये की लागत से दुनाली से कलांस सड़क, 7.17 करोड़ रुपये की लागत से गेहरा से मंधारा सड़क तथा 5.73 करोड़ रुपये की लागत से गलथन से मस्सू सड़क का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में 5.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरों की क्षमता वाले नए अस्पताल भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील धरवाला के नए भवन का शिलान्यास भी किया

।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000