पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया, 2027 में भी जनता देगी जवाब : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया, 2027 में भी जनता देगी जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।   04/08/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया, 2027 में भी जनता देगी जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

 

5000 करोड़ रोजगार, ₹1500 प्रतिमाह, एक लाख सरकारी नौकरियां और सुशासन के वादों पर कांग्रेस पूरी तरह विफल : बिंदल

 

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को शिमला के रिज मैदान स्थित हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर उनके जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार केवल हिमाचल प्रदेश के निर्माता ही नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, विकास की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी शासन के प्रतीक थे। कृषि, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे मूलभूत विषयों पर उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि “सड़कें हमारी भाग्य रेखा हैं” जैसी सोच डॉ. परमार की विकास दृष्टि को दर्शाती है और प्रदेश को उसी मार्ग पर आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में मिले जनादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनावी परिणामों से इतने व्यथित हैं कि अब भविष्यवाणी करने लगे हैं, जबकि उन्हें भविष्य की चिंता छोड़कर जनता से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में भाजपा के विधायकों की संख्या नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार का रिपोर्ट कार्ड देखेगी। जनता पूछेगी कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा कहां गया, पांच लाख रोजगार का दावा कहां गया और महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने की गारंटी का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा आज भी रोजगार की प्रतीक्षा कर रहा है और सरकार केवल अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद, बैकडोर भर्तियां और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जनता विकास, रोजगार और सुशासन चाहती थी, लेकिन उसे निराशा, आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक अव्यवस्था मिली। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनावों में 11 में से 10 जिलों में भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों को पूरी तरह अस्वीकार कर चुकी है।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि अपनी लोकप्रियता को लेकर इतने ही आश्वस्त हैं तो जनता के बीच जाकर अपने वादों का जवाब दें। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है और 2027 का चुनाव इसका स्पष्ट प्रमाण होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में आगे बढ़ रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000