सोलन में पेयजल संकट पर पार्षदों ने आयुक्त को घेरा, समान वितरण की मांग – भारत केसरी टीवी

सोलन में पेयजल संकट पर पार्षदों ने आयुक्त को घेरा, समान वितरण की मांग

मदन शर्मा

Advertisement

*सोलन, 27 अक्टूबर 2026*

Advertisement

 

सोलन शहर में त्योहारी सीजन के दौरान गहराए पेयजल संकट को लेकर आज नगर निगम सोलन के समस्त पार्षदों ने आयुक्त महोदय को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।

 

पार्षदों ने ज्ञापन में कहा कि शहर में वर्तमान में पानी की भारी किल्लत है और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वितरण व्यवस्था में भारी असमानता है। जिस दिन पानी की सप्लाई आती है, एक ही वार्ड को अत्यधिक पानी दे दिया जाता है, जिससे अगले दिन दूसरे वार्डों की टंकियां खाली रह जाती हैं और लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है।

 

*पार्षदों की प्रमुख मांगें:*

 

*1. टाइम-टेबल सार्वजनिक हो:* जल वितरण की निश्चित समय-सारिणी बनाकर उसे सार्वजनिक किया जाए, ताकि हर वार्ड को अपने पानी के दिन और समय की जानकारी हो।

 

*2. थोड़ा-थोड़ा, सबको मिले:* पानी की कमी के समय एक वार्ड को पूरा पानी देने के बजाय, प्रतिदिन या एक दिन छोड़कर सभी वार्डों में थोड़ा-थोड़ा पानी समान रूप से दिया जाए।

 

*3. पारदर्शिता लाई जाए:* वितरण प्रणाली में समानता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

 

पार्षदों ने आयुक्त से जनहित में इस मामले पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

 

सभी कांग्रेस पार्षद सोलन

मीनाक्षी शर्मा

Sulkshna कौरा

नरेंद्र कुमार

अंकुश सूद

पूजा तंवर

अरुणा ठाकुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000