ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत – भारत केसरी टीवी

ग्रामीण विकास मंत्री ने कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

मदन शर्मा

Advertisement

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय समिति को 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

Advertisement

 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करना धैर्य, लगन और समर्पण का कार्य है। शिक्षकों को एक ही विषय बार-बार समझाकर बच्चों की आयु एवं समझ के अनुरूप उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना पड़ता है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती है।

 

उन्होंने कहा कि क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल ने तीन बच्चों से अपनी यात्रा शुरू कर आज एक बेहतर मुकाम हासिल किया है। यह विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को योग्य नागरिक बनाना तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करें तथा भविष्य में अपने क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि स्कूल की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

जुन्गा क्षेत्र का किया जा रहा विकास सुनिश्चित

ग्रामीण विकास मंत्री ने जुन्गा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसके विकास के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं लंबित योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और क्षेत्र को सड़क, पानी व बिजली की मूलभूत व आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

 

स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आईजीएमसी शिमला एवं अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

 

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

जनसमस्याएं भी सुनीं

इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और प्राप्त हुई सभी उचित मांगों का चरणबद्ध ढंग से निपटारा करने का आश्वासन दिया।

 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, क्योंथल स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन तारा चंद जी, बीडीसी उपाध्यक्ष मेहतेंद्र, प्रधान जुन्गा पंचायत रामलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000