रामपुर को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात, 232.93 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन – भारत केसरी टीवी

रामपुर को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात, 232.93 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड में आयोजित कार्यक्रम में कुल 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमि पूजन किए। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज, सिंचाई, स्वास्थ्य, सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भड़ावली के अंतर्गत भड़ावली समूह के गांवों के लिए 4.83 करोड़ रुपये की लिफ्ट जल आपूर्ति योजना, रामपुर के वार्ड नंबर 8 धकोलार में 8.36 करोड़ रुपये की सीवरेज व्यवस्था, ग्राम पंचायत देवनगर में प्लानू से शालून तक 2.56 करोड़ रुपये की प्रवाह सिंचाई योजना तथा रामपुर तहसील के वार्ड नंबर 9 खानरी में एमजीएमएससी अस्पताल खानरी को मौजूदा सीवरेज योजना से जोड़ने वाली 71 लाख रुपये की सीवरेज कनेक्टिविटी परियोजना का उद्घाटन किया।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने देलठ में 2.56 करोड़ रुपये की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन परियोजना तथा रामपुर तहसील में गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ रुपये की बेली ब्रिज परियोजना का भी उद्घाटन किया।

 

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सड़क एवं पुल संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमि पूजन भी किया। इनमें टिक्कर-जरोले-गहान-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन की 35.93 करोड़ रुपये की परियोजना तथा इसी सड़क से संबंधित 54.87 करोड़ रुपये की एक अन्य परियोजना शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल कॉलोनी से सरला प्रोग सड़क के लिए 2.50 करोड़ रुपये, कोटला-कुन्नी सड़क के लिए 4.19 करोड़ रुपये और राजपुरा-दरशाल सड़क के लिए 6.07 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी भूमि पूजन किया गया।

 

अन्य सड़क परियोजनाओं में उरू से धार सड़क के लिए 3.60 करोड़ रुपये, सावन-दोई सड़क के लिए 4.81 करोड़ रुपये, सेरी पुल-अनुराक्षी सड़क के लिए 9.99 करोड़ रुपये, पलजारा-गिंछा-पई सड़क के लिए 11.19 करोड़ रुपये, कूट-किंफी सड़क के लिए 13.85 करोड़ रुपये, पटेना कैंची से दारन घाटी सड़क के लिए 6.85 करोड़ रुपये तथा मंगलाड़ पुल से रनपु गांव सड़क के लिए 7.91 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।

 

इसी क्रम में मोलगी गांव के लिए संपर्क सड़क की 2.02 करोड़ रुपये की परियोजना, रुंगचा-धारला सड़क के लिए 7.18 करोड़ रुपये, दालोग-चाशनी-मडोग सड़क के लिए 4 करोड़ रुपये, ढाई-बड़केली सड़क के लिए 9.21 करोड़ रुपये, चारी से धरन सड़क के लिए 6 करोड़ रुपये, चक्ति-थेली सड़क के लिए 5.75 करोड़ रुपये, चेबरी से नागलनी सड़क के लिए 4.71 करोड़ रुपये, लाहरू से खरेला सड़क के लिए 8.24 करोड़ रुपये और एयरली-माझेवटी सड़क के लिए 3.19 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी भूमि पूजन किया गया।

 

इसके अतिरिक्त लबाना सदाना और भागवत को धौआ गांव से जोड़ने वाली सड़क तथा फांचा से फांचा कांडा सड़क के लिए 45 लाख रुपये की परियोजना का भी भूमि पूजन किया गया। इन विकास कार्यों के माध्यम से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क, पेयजल, सिंचाई, सीवरेज और स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000