न्यूजीलैंड की टीम ने CM सुक्खू से की मुलाकात, हिमाचल में सेब बागवानी को आधुनिक तकनीक से बढ़ावा देने पर हुई अहम चर्चा – भारत केसरी टीवी

न्यूजीलैंड की टीम ने CM सुक्खू से की मुलाकात, हिमाचल में सेब बागवानी को आधुनिक तकनीक से बढ़ावा देने पर हुई अहम चर्चा

मदन शर्मा

Advertisement

न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन, बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेब उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नई तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और न्यूजीलैंड के किसानों व बागवानों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि राज्य में सेब की खेती को और प्रोत्साहित किया जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि न्यूजीलैंड हिमाचल प्रदेश में सेब बागवानी को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध कराने को इच्छुक है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में प्रस्तावित एप्पल हॉर्टिकल्चर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लेकर विस्तृत प्रस्तुति भी दी।

 

बैठक में शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, हाई कमीशन में प्राथमिक उद्योगों के काउंसलर जेम्स वा, एग्रीकल्चर पार्टनरशिप मैनेजर प्रियंवदा अरोड़ा तथा न्यूजीलैंड एपल्स एंड पेयर्स से जुड़े डेनियल और लचलान भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000