गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन – भारत केसरी टीवी

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

दिनांक 3 सितंबर ,सोलन: गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसकी भव्यता देखते ही बनती थी। विद्यालय की संपूर्ण साज-सज्जा को गोकुलधाम का मनमोहक स्वरूप प्रदान किया गया था, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

Advertisement

जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा का रूप धारण कर सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों की मनमोहक वेशभूषा, भाव-भंगिमाओं एवं प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान जन्माष्टमी से संबंधित मटकी फोड़ गतिविधि का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। विद्यालय परिसर में सजी सुंदर झांकियों, रंग-बिरंगी सजावट एवं कृष्ण से संबंधित विभिन्न आकर्षणों ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बख्शी ने समस्त विद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने तथा अपने संस्कारों, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति को सदैव अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या ने कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदैव अपने संस्कारों, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं समृद्ध परंपराओं से जोड़ना भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं गौरव की भावना विकसित करते हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आनंद, उत्साह एवं सीख से भरपूर रहा। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और कृष्णमय वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने इस पावन पर्व को प्रेम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000