मंडी मे गैस सिलैंडर फटने से 12 कमरों का मकान जलकर राख, बाल-बाल बचा परिवार; 50 लाख से अधिक का नुक्सान – भारत केसरी टीवी

मंडी मे गैस सिलैंडर फटने से 12 कमरों का मकान जलकर राख, बाल-बाल बचा परिवार; 50 लाख से अधिक का नुक्सान

मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सराज क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया। उपतहसील बागाचनोगी के चोहट गांव में रसोई गैस सिलैंडर फटने से एक संयुक्त परिवार का 12 कमरों का स्लेटपोश मकान भयंकर आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में लगभग 50 लाख रुपए से अधिक के नुक्सान का अनुमान है। गनीमत यह रही कि धमाके के बाद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचा ली।

Advertisement

सुबह 8 बजे हुआ धमाका, परिवार में मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान पेशे से शिक्षक गंगा राम और उनके भाई योगराज का था। रविवार सुबह करीब 8 बजे घर में अचानक रसोई गैस सिलैंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही पलों में आग की लपटों ने मकान की ऊपरी मंजिल को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस अग्निकांड में घर के भीतर रखा सारा कीमती सामान, जरूरी दस्तावेज, कपड़े और जीवनभर की जमापूंजी जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों ने जलने से बचाए अन्य मकान

मकान से उठते धुएं के गुबार और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई थी,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000