21 अक्तूबर से होगा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का आगाज, ग्लोबल नृत्य सहित लेजर और ड्रोन शो बढ़ाएंगे रौनक – भारत केसरी टीवी

21 अक्तूबर से होगा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का आगाज, ग्लोबल नृत्य सहित लेजर और ड्रोन शो बढ़ाएंगे रौनक

मदन शर्मा

Advertisement

17वीं शताब्दी से चली आ रही कुल्लू दशहरे की ऐतिहासिक देव परंपरा को इस बार एक नया वैश्विक स्वरूप मिलने जा रहा है। 21 से 27 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस वर्ष भव्य ग्लोबल नृत्य, लेजर और ड्रोन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अटल सदन में आयोजित तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दी।

Advertisement

ग्लोबल नृत्य और 500 ड्रोन का लेजर शो होगा मुख्य आकर्षण

समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार दशहरे में विदेशी और भारतीय संस्कृति के मिश्रण से एक विशेष ग्लोबल नृत्य तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एक पेशेवर कोरियोग्राफर की मदद ली जाएगी। इसका उद्देश्य विदेशी सांस्कृतिक दलों को कुल्लू की परंपरा से रूबरू कराना है, ताकि वे अपने देशों में भी इसका प्रचार-प्रसार कर सकें। इसके साथ ही, उत्सव के दूसरे, चौथे और छठे दिन आसमान में लगभग 500 ड्रोन उड़ाकर एक भव्य लेजर और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा जो दर्शकों के लिए रोमांचक होगा।

365 देवी-देवताओं को निमंत्रण, बजंतरियों के खाते में आएगा सीधा पैसा

कुल्लू को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहां लगभग 365 स्थानीय देवी-देवता निवास करते हैं। इस देव महाकुंभ के लिए सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा जा चुका है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000