कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थियों ने एक सुर में किया सामूहिक गायन – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थियों ने एक सुर में किया सामूहिक गायन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में भारत सरकार की पहल के अंतर्गत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे अनुशासन, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हीरा ठाकुर, सीईओ डॉ. संजीव मैनरा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। शिक्षकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने राष्ट्रप्रेम, एकता तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000