कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, सोलन में रोष रैली निकाल कर केंद्र के खिलाफ जताया विरोध – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, सोलन में रोष रैली निकाल कर केंद्र के खिलाफ जताया विरोध

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को सोलन में कुछ अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। मालरोड पर निकली कांग्रेस की रोष रैली के दौरान उस समय लोगों की नजरें ठहर गईं, जब सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने भैंस के आगे बीन बजाकर सांकेतिक विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष और आम जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। इसी संदेश को सांकेतिक रूप से दिखाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाने का कार्यक्रम रखा गया।

मुरारी मार्केट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘आगाज’ नाम से आम सभा का आयोजन भी किया गया। इसमें एआईसीसी महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश सह-प्रभारी विदित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार की तारीफ

आम सभा में रजनी पाटिल ने प्रदेश सरकार के कामकाज का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन योजना लागू करने का वादा पूरा किया है। किसानों को दूध के दाम बढ़ाने और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उन्होंने जिक्र किया।

रजनी पाटिल बोलीं, देवानंद की तरह सदाबहार हैं शांडिल

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सोलन विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल की जमकर सराहना की। उन्होंने शांडिल की तुलना अभिनेता देवानंद से करते हुए उन्हें सदाबहार बताया। पाटिल ने कहा कि शांडिल का लंबा राजनीतिक अनुभव और लगातार सक्रियता उन्हें अलग पहचान देती है।

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000