केंद्र के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस, रजनी पाटिल बोलीं, केंद्रीय एजेंसियों का… पढ़ें पूरी खबर – भारत केसरी टीवी

केंद्र के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस, रजनी पाटिल बोलीं, केंद्रीय एजेंसियों का… पढ़ें पूरी खबर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को शिमला स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। सोलन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी मनमुटाव को भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की जरूरत है।

Advertisement

रजनी पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले कई वर्षों में जल, जंगल और जमीन, कोरोना तथा चुनाव आयोग की भूमिका सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करना कांग्रेस का लक्ष्य है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कथित मनमर्जी पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में आ गई है। यह देश के संविधान व लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है। विनय कुमार ने तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में दो सदस्यों की असहमति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि ज्ञानेश्वर कुमार ने चुनाव आयोग को आज भाजपा के पास गिरवी रख दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000