विधायक आशीष के खिलाफ एक और एफआईआर, एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन की शिकायत पर कार्रवाई – भारत केसरी टीवी

विधायक आशीष के खिलाफ एक और एफआईआर, एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन की शिकायत पर कार्रवाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सदर के विधायक आशीष शर्मा के बीच राजनीतिक बयानबाजी चर्चा में रही है। बुधवार को भाजपा प्रदर्शन में भी विधायक ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कई सवाल उठाए थे। अब इसी प्रदर्शन से जुड़े बयानों को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला पुलिस जांच के दायरे में आ गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ बयानबाजी को लेकर हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस में शिकायत कांग्रेस नेता व एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा की ओर से दी गई थी। यह मामला बुधवार को गांधी चौक पर भाजपा की ओर से किए गए रोष प्रदर्शन के दौरान विधायक की ओर से सरकार पर लगाए गए आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और सदर थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया है।

आरोप गलत, तो करें मानहानि का दावा

विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके खिलाफ यह तीसरी एफआईआर दर्ज की गई है जबकि अब तक कुल मिलाकर मुझ पर और मेरे परिवार के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अब 10 से 11 माह का समय बचा है। मुख्यमंत्री अपनी इच्छाएं पूरी कर लें और जितनी मर्जी से जांच करवा लें। विधायक ने कहा कि यदि उनके द्वारा लगाए गए आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार अदालत में जाकर उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है।

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000