भूमिहीनों को जमीन देगी प्रदेश सरकार, बैजनाथ में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी – भारत केसरी टीवी

भूमिहीनों को जमीन देगी प्रदेश सरकार, बैजनाथ में बोले मंत्री जगत सिंह नेगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राजस्व, बागबानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत जिन भूमि मालिकों को भूमि प्रदान की जानी है, उसके लिए सरकार आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा जिन भूमिहीन लोगों का वन भूमि के अलावा अलग राजस्व भूमि पर कब्जा है, उसके नियमितीकरण को लेकर सरकार पॉलिसी लेकर आएगी। इमंत्री ने यह बात गुरुवार को बैजनाथ में वन अधिकार अधिनियम के तहत प्रशासनिक अधिकारियों एवं भूमिहीन अधिकार मंच के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदेश के सभी उपमंडलों से जानकारी एकत्रित कर सरकार उचित नियम बनाकर भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले पर मुख्यमंत्री के साथ गहन मंथन के पश्चात उचित हल निकाला जाएगा।

समस्याओं पर चर्चा

जगत सिंह नेगी ने भूमिहीन भूमि अधिकार मंच के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान समय समय पर भूमिहीनों को आबंटित जमीन को लेकर पेश आ रही समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ के कुदैल में एचपी शिवा परियोजना के तहत बनाए जा रहे बागबानी प्रोजेक्ट का निरिक्षण भी किया। बागबानी विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी प्रदान की। मंत्री ने कुछ कार्यों पर अंसतोष जाहिर करते हुए सप्ताह में पूरा विवरण प्रस्तुत करने को कहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000