*प्रदेश में बनी 64 दवाएं जांच में फेल, अगस्त माह के अलर्ट में 44 कंपनियों के उत्पाद गुणवत्ता की कसौटी में फेल – भारत केसरी टीवी

*प्रदेश में बनी 64 दवाएं जांच में फेल, अगस्त माह के अलर्ट में 44 कंपनियों के उत्पाद गुणवत्ता की कसौटी में फेल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के अगस्त माह के ड्रग अलर्ट में हिमाचल की 44 फार्मा कंपनियों में निर्मित 64 दवाएं निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इसके अलावा प्रदेश में निर्मित तीन दवा बैच नकली पाए गए हैं। देशभर में 221 दवा एवं संबंधित उत्पादों के नमूने गुणवत्ता जांच में अधोमानक पाए गए हैं, जबकि छह दवाओं को नकली घोषित किया गया है। हिमाचल में गुणवत्ता जांच में फेल दवाओं में सबसे अधिक 30 दवाएं बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित हैं। इसके अलावा कालाअंब की 17, पांवटा साहिब की सात, सोलन जिला के अन्य क्षेत्रों की तीन, ऊना की चार, कांगड़ा की दो और बिलासपुर में निर्मित एक दवा गुणवत्ता जांच में फेल हुई है। अधोमानक दवाओं की सूची में एंटीबायोटिक, बच्चों के सिरप, दर्द एवं बुखार, मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग, एसिडिटी, एलर्जी, खांसी, फंगल इंफेक्शन, मिर्गी, किडनी और नसों के दर्द के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के साथ इंजेक्शन, सिरप, सस्पेंशन, जेल और विटामिन उत्पाद शामिल हैं।

Advertisement

गुणवत्ता जांच में सामने आई गंभीर खामियों में तीन इंजेक्शन में पार्टिकुलेट मैटर यानी सूक्ष्म कण पाए गए। गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण में इस्तेमाल होने वाले एमिकासिन सल्फेट इंजेक्शन, एसिड रिफ्लक्स के उपचार में प्रयुक्त रेबेप्राजोल सोडियम इंजेक्शन और जटिल बैक्टीरियल संक्रमण के उपचार में इस्तेमाल होने वाले मेरोपेनेम इंजेक्शन में पार्टिकुलेट मैटर पाया गया। अगस्त की जांच में हिमाचल प्रदेश में निर्मित तीन दवा बैचों को नकली घोषित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000